Ambala Media:"
अंबाला मीडिया【खबरे ही खबरे】
अंबाला कैंट पुलिस की बड़ी सफलता
राय मार्केट लूटकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार
अंबाला, 10 अक्टूबर — थाना अंबाला कैंट क्षेत्र के राय मार्केट में AC की दुकान में हुई लूट की वारदात के मामले (मुकदमा नंबर 260/25, धारा 305, 331, 310, 111 BNS व 25/54/59 Arms Act) में फरार चल रहे आरोपी विशाल उर्फ शालू निवासी गांव नगर गोहाना, जिला सोनीपत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
यह कार्रवाई CIA-2 अंबाला पुलिस टीम द्वारा की गई, जिसमें ASI नवीन राणा, ASI राजेश, ASI वेद प्रकाश
की अहम भूमिका रही।
पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ में वारदात से जुड़े और भी सुराग मिलने की संभावना है। मामले में आगे की जांच जारी है।
#CIA 2 #haryanapolice
#ambala police