Ambala Media:" पंजाब में एक और AAP विधायक पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Ambala Media
: पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार को एक और बड़ा झटका लगा है। खडूर साहिब से ‘आप’ विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा को पुलिस ने 12 साल पुराने एक मामले में गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई तरनतारन की एक अदालत द्वारा उन्हें दोषी करार दिए जाने के बाद हुई। उनकी अचानक हुई गिरफ्तारी ने पंजाब की सियासत में हलचल मचा दी है।
यह गिरफ्तारी साल 2013 के चर्चित ‘उस्मा कांड’ मामले में हुई है। उस समय एक पीड़िता द्वारा दुर्व्यवहार के आरोप लगाए जाने पर मनजिंदर सिंह लालपुरा समेत 11 लोगों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। बुधवार को इसी मामले की सुनवाई तरनतारन अदालत में हुई।
आज विधायक मनजिंदर सिंह समेत 9 आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें दोषी करार देते हुए न्यायिक हिरासत में लेने का आदेश दिया। मामले की अगली सुनवाई 12 सितंबर को होगी, जिसमें सजा का ऐलान हो सकता है।