अम्बाला की खबरे 【अम्बाला मीडिया 】बराड़ा/
अम्बाला, 9 सितम्बर-
बराड़ा के एसडीएम सतीन्द्र सिवाच ने जलभराव की समस्या के समाधान के लिए उपमंडल के राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी, पशुपालन, पब्लिक हेल्थ, मार्केटिंग बोर्ड व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक अपने कार्यकाल में ली। बैठक में उन्होंने सभी विभागों को आपस मे तालमेल कर बरसाती पानी की निकासी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए जो कार्य किए जा रहे हैं और आगे बेहतर समन्वय बनाकर और कार्य हो सकते हैं, उसके बारे चर्चा की। उन्होंने सबंधित विभागों से आए अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न संशाधनों से खड़े बरसाती पानी की निकासी जल्द से जल्द कराएं। पीडब्ल्यूडी, नगर पालिका, पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों ने बताया कि जिन भी क्षेत्रों में अभी भी जल भराव है वहां पर उपयुक्त मशीनरी के माध्यम से बरसाती पानी की निकासी का कार्य किया जा रहा है ताकि लोगों को जल भराव की स्थिति से निजात दिलवाई जा सके। एसडीएम ने टूटी सडक़ो की मुरम्मत व सडक़ों के किनारों के भरम को भरने के लिए पीडब्ल्यूडी व मार्किट कमेटी के अधिकारियों को निर्देश दिए और कहा कि जिन स्थानों पर पाइप डालने की जरूरत है पाइप डालकर पानी की निकासी की जाए। उन्होंने दोसडक़ा मुलाना हाईवे से पानी की निकासी के लिए सबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। नगर पालिका के अधिकारियों को कॉलोनियों में पानी की निकासी व नालों की सफाई के लिए को प्राथमिकता पर करने को कहा।
एसडीएम सतीन्द्र सिवाच ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह भी कहा कि भारी वर्षा व पहाड़ी क्षेत्र से पानी आने के कारण निचले स्थानों में पानी जमा हो गया था। निचले क्षेत्रों में जहां पर पानी खड़ा है वहां से पानी निकालने का कार्य किया जा रहा है और जल्द ही इसका समाधान कर दिया जाएगा।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जिन गांवों में बरसात की वजह से जलभराव की स्थिति पैदा हुई थी, उन गांवों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। इन मेडिकल कैंपों में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच व आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाई जाएंगी, कैंपों में प्रभावित ग्रामीणों को चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही जरूरत अनुसार क्लोरीन की गोलियां भी दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि इन मेडिकल कैंपों के माध्यम से जलभराव के कारण होने वाली बीमारियों को रोकना और प्रभावित लोगों को तुरंत स्वास्थ्य सहायता प्रदान की जाएगी। जिन रिहायशी कालोनियों में बरसाती पानी गया है उनमें पीने के पानी के सैंपल लिए जा रहे है ताकि बीमारियां न पनप सके। इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पानी की वजह से होने वाली बीमारी की रोकथाम के लिए से सभी प्रकार की दवाएं, लाइफ सेविंग आदि समान स्टॉक सुनिश्चित करें।
स्वास्थ्य विभाग के एसएमओ डॉ तरुण प्रसाद ने बताया कि एक गांव में स्वास्थ्य विभाग की एक टीम विजिट करेगी। इसमें एक डॉक्टर व अन्य सहयोगी स्टाफ शामिल होगा। गांव में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच होगी। इसमें बुखार, खांसी, दस्त व अन्य समस्याओं की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि गांववासी पानी को उबाल कर पीएं व अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों से बरसात के पानी के कारण पशुओं के नुकसान व बीमारियों की रोकथाम के क्या तैयारी की रिपोर्ट मांगी। जिन गॉव में बरसात के पानी से फसल का नुकसान हुआ है उनके खराबे की स्थिति रिपोर्ट के लिए सबंधित तहसीलदार व पटवारियों को निर्देश दिए।
बैठक में तहसीलदार बराड़ा अंकित बैनीवाल, नायाब तहसीलदार गीता राम, नगरपालिका सचिव राजेश कुमार, पशुपालन विभाग के एसडीओ सतीन्दर पाल सिंह, पीडब्ल्यूडी एसडीओ आशा रानी, पब्लिक हेल्थ जेई दीपक चौहान, एमओ डॉ शिखर गोयल, एएमओ डॉ अमित कुमार, एनएचएआई से रोहित अरोड़ा, जेई सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बराडा फोटो - 1 से 3
------------------------------
--------------------------------------
डॉ बीआर अम्बेडकर मेधावी छात्रवृति संशोधित योजना वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ऑनलाईन आवेदन 31 जनवरी 2026 तक
अंबाला 9 सितम्बर -
जिला कल्याण अधिकारी अनू बंसल ने बताया कि डॉ बी आर अम्बेडकर मेधावी छात्रवृति संशोधित योजना वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जोकि 31 जनवरी 2026 तक भरे जाएगें। उन्होनें बताया कि जिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित डॉ बीआर अम्बेडकर मेधावी छात्रवृति योजना 2025-26 के लिए जो आवेदन किए जा रहें है, इसके तहत जिसमें अनुसूचित, टपरीवास एवं घूंमतू जाति के 10वीं कक्षा, 12वीं कक्षा व स्नातक कक्षा के छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा पिछड़े वर्ग एवं सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राएं केवल 10वीं कक्षा के लिए आवेदन किया जा सकता हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि 10वीं कक्षा में अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग ए के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में 60 प्रतिशत व शहरी क्षेत्रों 70 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। इसी प्रकार से पिछडे वर्ग बी व सामान्य वर्ग से सम्बधिंत ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 75 प्रतिशत व शहरी क्षेत्रों के लिए 80 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य हैं। कक्षा 12 वीं में अनुसूचित जाति के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 70 प्रतिशत व शहरी क्षेत्र में 75 प्रतिशत तथा स्नातक में अनुसूचित जाति के लिए ग्रामीण में 60 प्रतिशत व शहरी क्षेत्रों में 65 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य हैं।
इस स्कीम के तहत ऑनलाईन सरल अन्त्योदय की वैबसाईट पर आवेदन किया जा सकता है। दस्तावेजों में आवेदक की फोटो, जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, बैंक की कॉपी, आय प्रमाण पत्र (वार्षिक आय 6 लाख से कम), वर्तमान कक्षा का पहचान पत्र, मार्क शीट अनिवार्य हैं।
----------------------------------------------------------------
अम्बाला, 9 सितम्बर
सीजेएम एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला प्रवीण ने बताया कि नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायलय अम्बाला और सब डिवीजन नारायणगढ़ की अदालतों में दिनांक 13 सितम्बर 2025 को किया जायेगा।
इसके अतिरिक्त स्थाई लोक अदालत व उपभोक्ता अदालत मे नेशनल लोक अदालत का आयोजन 11 सितम्बर 2025 को किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए हैल्पलाइन नं- 0171-2532142 व 9991112660-15100 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने जनसाधारण से अपील की कि वे अदालत में बिजली, पानी इत्यादि संबधित लम्बित मुकदमे व प्री लिटिगेशन स्टेज पर इस लोक अदालत मे रख कर उनका निपटारा करवा सकते है जिससे आपसी समझौते से मुकदमे का निपटारा होने पर भाईचारे की भावना बढ़ती है और लोक अदालत में समझौता हुए, मुकदमों की अपील भी नहीं होती, जिससे समय व धन की बचत होती है।
----------------------------------------------------------------
अम्बाला, 9 सितम्बर।
हरियाणा सरकार ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल हुआ है। इसके माध्यम से किसान मानसून सीजन 2025 के दौरान भारी वर्षा व जलभराव से हुई खरीफ फसलों की क्षति का दावा दर्ज कर सकते हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि यह पोर्टल 15 सितम्बर 2025 तक खुला रहेगा। प्रभावित किसान निर्धारित समय-सीमा में अपने नुकसान का विवरण अपलोड कर सकते हैं।
उपायुक्त ने कहा कि सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम से किसानों को राहत मिल सकेगी। इसलिए किसान निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी फसल के खराबे से संबंधित जानकारी पोर्टल पर अवश्य अपलोड करें।
--------------------------------------------------------------------
अम्बाला, 9 सितम्बर
हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, अम्बाला के जिला प्रबन्धक चन्द्र प्रकाश ने बताया कि विभाग द्वारा अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को अपना स्वंय रोजगार स्थापित करने हेतू ऋण उपलब्ध करवाया जाता है।
निगम द्वारा एनएसएफडीसी स्कीम के तहत माइक्रो फाइनेंस स्कीम (एमएफएस) और टर्म लोन स्कीम (टीएलएस) चलाई जा रही है। इस स्कीम के तहत अनुसूचित जाति के, वे परिवार जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में 3,00,000/-रूपये (परिवार पहचान पत्र अनुसार) से अधिक न हो, को अपना स्वंय का कारोबार करने के लिए निगम द्वारा माइक्रो फाइनेंस स्कीम (रूस्नस्) के तहत 1,00,000/- रुपये व टर्म लोन स्कीम (टीएलएस) के तहत 2,00,000/- रूपये तक का निम्न कार्यों हेतु जैसे कि करियाना दुकान, कपड़ा कार्य, ब्यूटी पार्लर, ई-रिक्शा, बुटीक, टी-स्टॉल इत्यादि के लिए ऋण उपलब्ध करवाए जायेंगे। निगम द्वारा www.hscfdc.org.in के लिए ही यह ऋण उपलब्ध करवाया जायेगा, जिसकी जानकारी जिला कार्यालय के दूरभाष नंबर 0171-2698228 पर सम्पर्क करके ली जा सकती है, इच्छुक आवेदनकर्ता निगम की वेब साईट www.hscfdc.org.in पर कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), सरल पोर्टल व जिला कार्यालय से फार्म भरवा सकते हैं।
-------------------------------------------------------------------------
अंबाला 9 सितम्बर -
प्रेमनगर निवासी मीना कुमारी पत्नी भूपेन्द्र कुमार 7 सितम्बर को घर से बिना बताए कहीं चली गई है जोकि अब तक वापिस नहीं लौटी है। इस संबध में परिजनों ने थाना बलदेवनगर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। दर्ज शिकायत के मुताबिक गुमशुदा मीना कुमारी की उम्र 45 साल, रंग सांवला, गोल चेहरा, हष्ट-पुष्ट शरीर, काले रंग की सलवार व सफेद रंग की कमीज तथा पैरों में सैंडल डाले हुए हैं। इस संबध में यदि कोई भी जानकारी मिलती है तो थाना बलदेवनगर के इंचार्ज के मोबाईल नम्बर 9729990122, माडल टाउन चौकी इंचार्ज के मोबाईल नम्बर 9729990142, जांच अधिकारी के मोबाईल नम्बर 9466522109 व परिजन के मोबाईल नम्बर 9834197233 पर दी जा सकती है।
------------------------------------------------------------------