17 अप्रैल 2026 1️⃣ देश में महिला आरक्षण कानून लागू, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया 2️⃣ बंगाल चुनाव में BJP की ‘टीम 11’ मैदान में 3️⃣ चुनाव के दौरान 417 करोड़ रुपये की जब्ती 4️⃣ हावड़ा से 72 लाख रुपये कैश व विदेशी मुद्रा बरामद 5️⃣ HC ने निजी स्कूल बसों के

अंबाला शहर के वार्ड नंबर 9 से पार्षद पद के लिए सुशील गोयल ने किया आवेदन

Ambala Media:" 

अंबाला शहर के वार्ड नंबर 9 से पार्षद पद के लिए  सुशील गोयल ने किया आवेदन

Ambala Media 

अंबाला शहर के वार्ड नंबर 9 से पार्षद पद के लिए  सुशील गोयल एवं उनकी धर्मपत्नी ने भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री मनदीप राणा से शिष्टाचार भेंट कर औपचारिक रूप से आवेदन सौंपा।

इस अवसर पर आगामी नगर निगम चुनावों, संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा वार्ड के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

भेंट के दौरान श्री सुशील गोयल एवं उनकी धर्मपत्नी ने जिला अध्यक्ष श्री मनदीप राणा को शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

श्री गोयल दंपती ने भाजपा की राष्ट्रवादी एवं विकासोन्मुखी विचारधारा में अपनी पूर्ण आस्था व्यक्त करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को वार्ड स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने का संकल्प दोहराया।

वहीं जिला अध्यक्ष  मनदीप राणा ने आवेदन पर सकारात्मक विचार किए जाने का आश्वासन दिया।

Hot Topics