17 अप्रैल 2026 1️⃣ देश में महिला आरक्षण कानून लागू, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया 2️⃣ बंगाल चुनाव में BJP की ‘टीम 11’ मैदान में 3️⃣ चुनाव के दौरान 417 करोड़ रुपये की जब्ती 4️⃣ हावड़ा से 72 लाख रुपये कैश व विदेशी मुद्रा बरामद 5️⃣ HC ने निजी स्कूल बसों के

श्री गुरु हरकृष्ण साहिब खालसा कॉलेज, पंजोखरा साहिब में विदाई समारोह का आयोजन

Ambala Media:" 

श्री गुरु हरकृष्ण साहिब खालसा कॉलेज, पंजोखरा साहिब में विदाई समारोह का आयोजन

@

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन चल रहे श्री गुरु हरकृष्ण साहिब खालसा कॉलेज पंजोखरा साहिब (अंबाला) में आज बी.ए. द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा बी .ए. तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस विदाई समारोह में  कालेज प्रधानाचार्य डॉ.सुखदेव सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की शुरुआत शबद गायन से हुई और विद्यार्थियों के द्वारा गीतों, कविताओं और पंजाबी लोक नृत्य के माध्यम से कॉलेज के सुनहरे पलों को याद किया गया। बी.ए. तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने मंच से अपने कॉलेज के अनुभवों को साझा किया और सभी शिक्षकों का धन्यवाद किया।  इस विदाई समारोह में मिस्टर फेयरवेल राघव और मिस फेयरवेल मनिंदर कौर चुने गए। कालेज प्रधानाचार्य डॉ. सुखदेव सिंह ने सभी विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने और सामाजिक तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया और सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर डॉ.रामकुमार सैनी, डॉ. नीना कौशिक, डॉ राजेंद्र सिंह,डॉ.गुरसिमरन कौर,प्रो.रमनदीप सिंह, प्रो.प्रेमलता प्रो. मनीषा मान और समस्त स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।

Hot Topics