Ambala Media:"
भाविप द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर 25 अप्रैल को
सेवा सदन, घेल रोड अंबाला में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजन
अंबाला।
भारत विकास परिषद् महर्षि दयानंद शाखा, अंबाला शहर द्वारा पार्क हीलिंग टच अस्पताल के सहयोग से एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर शनिवार, 25 अप्रैल को सेवा सदन, डॉ. पुनीत जैन मेमोरियल चैरिटेबल अस्पताल, घेल रोड (अंबाला शहर) में आयोजित होगा।
शिविर में हृदय, किडनी, हड्डी, पेट एवं जनरल मेडिसिन के विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की जांच करेंगे। साथ ही ब्लड प्रेशर, शुगर, ECG जैसी जरूरी जांचें भी पूरी तरह निशुल्क की जाएंगी।
जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जाएंगी
अंबाला मीडिया कुलजीत सेठी
📞 9416 156310
🌐 https://ambalamedia.in/�