17 अप्रैल 2026 1️⃣ देश में महिला आरक्षण कानून लागू, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया 2️⃣ बंगाल चुनाव में BJP की ‘टीम 11’ मैदान में 3️⃣ चुनाव के दौरान 417 करोड़ रुपये की जब्ती 4️⃣ हावड़ा से 72 लाख रुपये कैश व विदेशी मुद्रा बरामद 5️⃣ HC ने निजी स्कूल बसों के

SP अंबाला ने नारायणगढ़ में सुनी जन समस्याएं, DSP-SHO को दिए समयबद्ध निपटारे के निर्देश

अंबाला मीडिया【खबरे ही खबरे】

SP अंबाला ने नारायणगढ़ में सुनी जन समस्याएं, DSP-SHO को दिए समयबद्ध निपटारे के निर्देश

अंबाला |

पुलिस अधीक्षक अंबाला श्री अजीत सिंह शेखावत (IPS) ने आज उपमंडल नारायणगढ़ में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आमजन की शिकायतें सुनीं। इस दौरान लगभग 15 शिकायतकर्ता अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे।

मौके पर ही दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

एसपी शेखावत ने संबंधित थाना प्रभारियों (SHO) को मौके पर ही फोन कर शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेने तथा स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि DSP एवं SHO स्तर के अधिकारी समयबद्ध तरीके से शिकायतों का निपटारा करें ताकि जनता को न्याय के लिए भटकना न पड़े।

हर गुरुवार होगा जनसंपर्क

अंबाला पुलिस की इस पहल के तहत पुलिस अधीक्षक हर गुरुवार को नारायणगढ़ में उपस्थित रहकर आमजन से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनते हैं।

अब नारायणगढ़ व आसपास के क्षेत्र के लोग अपनी पुलिस संबंधी शिकायतों के समाधान हेतु प्रत्येक गुरुवार स्थानीय स्तर पर ही सीधे एसपी से मिल सकते हैं।

Hot Topics