17 अप्रैल 2026 1️⃣ देश में महिला आरक्षण कानून लागू, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया 2️⃣ बंगाल चुनाव में BJP की ‘टीम 11’ मैदान में 3️⃣ चुनाव के दौरान 417 करोड़ रुपये की जब्ती 4️⃣ हावड़ा से 72 लाख रुपये कैश व विदेशी मुद्रा बरामद 5️⃣ HC ने निजी स्कूल बसों के

भाजपा हरियाणा ने नगर निकाय चुनावों के लिए चुनाव प्रभारी किए नियुक्त

Ambala Media:" 

भाजपा हरियाणा ने नगर निकाय चुनावों के लिए चुनाव प्रभारी किए नियुक्त

चंडीगढ़।

भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहनलाल बड़ौली के निर्देशानुसार नगर निकाय चुनावों को लेकर चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। यह सूची 23 जनवरी 2026 को प्रदेश कार्यालय ‘पंचकमल’ से जारी की गई।

जारी आदेश के अनुसार विभिन्न नगर निगमों, नगर परिषदों एवं नगर पालिकाओं के लिए वरिष्ठ नेताओं को चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नगर निगम चुनाव प्रभारी

पंचकूला: श्री विपुल गोयल (मंत्री, हरियाणा सरकार), श्री कंवरपाल गुर्जर (पूर्व मंत्री)

अंबाला: श्री रणबीर गंगवा (मंत्री, हरियाणा सरकार), डॉ. अर्चना गुप्ता (प्रदेश महामंत्री, भाजपा)

सोनीपत: श्री कृष्ण पंवार (मंत्री, हरियाणा सरकार), श्री जवाहर सैनी (जिला प्रभारी, हिसार)

नगर परिषद / नगर पालिका चुनाव प्रभारी

रेवाड़ी नगर परिषद: श्री गौरव गौतम (मंत्री), श्री सुरेंद्र पूनिया (प्रदेश महामंत्री)

उकलाना नगर पालिका: श्री कृष्ण बेदी (मंत्री), श्री सुरेंद्र आर्य (प्रदेश सचिव)

सांपला नगर पालिका: डॉ. अरविंद शर्मा (मंत्री), श्री रामअवतार वाल्मीकि (मेयर, रोहतक)

धारूहेड़ा नगर पालिका: श्री राजेश नागर (मंत्री), श्री कमल यादव (जिला प्रभारी)


यह आदेश प्रदेश महामंत्री श्री सुरेंद्र पूनिया द्वारा जारी किया गया।

Hot Topics