17 अप्रैल 2026 1️⃣ देश में महिला आरक्षण कानून लागू, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया 2️⃣ बंगाल चुनाव में BJP की ‘टीम 11’ मैदान में 3️⃣ चुनाव के दौरान 417 करोड़ रुपये की जब्ती 4️⃣ हावड़ा से 72 लाख रुपये कैश व विदेशी मुद्रा बरामद 5️⃣ HC ने निजी स्कूल बसों के

मकर संक्रांति पर अम्बाला शहर वार्ड नंबर 9 पुरानी अनाज मंडी में भव्य भंडारे का आयोजन

Ambala Media:" 

मकर संक्रांति पर अम्बाला शहर  वार्ड नंबर 9 पुरानी अनाज मंडी में भव्य भंडारे का आयोजन

मेयर सैलजा सचदेवा ने पहुंचकर ग्रहण किया प्रसाद, स्वयं सेवा कर बढ़ाया श्रद्धालुओं का उत्साह

Ambala Media 

अंबाला।

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर वार्ड नंबर 9 स्थित पुरानी अनाज मंडी में भंडारे का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में शहर की महापौर श्रीमती शैलजा सचदेवा विशेष रूप से पहुंचीं और श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं सेवा कर श्रद्धालुओं का उत्साह भी बढ़ाया।

भंडारे में वार्ड नंबर 9 सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

इस सेवा कार्य में सुशील गोयल (पानीपत वाले), सुभाष गोयल, संजीव अग्रवाल, मोनू, अमन सेठी, अंकुर, जिंदल पिसाई एवं चनन डिस्पोजल का विशेष सहयोग रहा, जिनके सामूहिक प्रयासों से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारे, सेवा भावना और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं तथा हमारी धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Hot Topics