17 अप्रैल 2026 1️⃣ देश में महिला आरक्षण कानून लागू, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया 2️⃣ बंगाल चुनाव में BJP की ‘टीम 11’ मैदान में 3️⃣ चुनाव के दौरान 417 करोड़ रुपये की जब्ती 4️⃣ हावड़ा से 72 लाख रुपये कैश व विदेशी मुद्रा बरामद 5️⃣ HC ने निजी स्कूल बसों के

4 सितंबर को लॉन्च होने वाली है नई TVS Ntorq 160, जानें कैसा होगा डिजाइन - TVS NTORQ 160 LAUNCH DATE

दराबाद: TVS Motor Company त्योहारी सीजन से पहले अपने पोर्टफोलियो को अपडेट कर रही है और साथ ही कुछ नए उत्पाद भी बाजार में पेश कर रही है. हाल ही में कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए TVS Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया है, और अब जानकारी सामने आ रही है कि कंपनी आगामी 4 सितंबर, 2025 को भारतीय बाजार में अपने एक नए प्रोडक्ट TVS Ntorq 160 स्कूटर को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.

दिलचस्प बात यह है कि यह स्कूटर कंपनी का पहला 160cc स्कूटर होने वाला है, जो कंपनी के लोकप्रिय TVS Ntorq 125 के ऊपर स्थापित किया जाएगा. हालांकि इस स्कूटर के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन TVS Motor इस स्कूटर के लॉन्च से पहले ही इसके कुछ टीजर जारी कर रहा है.

Hot Topics