17 अप्रैल 2026 1️⃣ देश में महिला आरक्षण कानून लागू, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया 2️⃣ बंगाल चुनाव में BJP की ‘टीम 11’ मैदान में 3️⃣ चुनाव के दौरान 417 करोड़ रुपये की जब्ती 4️⃣ हावड़ा से 72 लाख रुपये कैश व विदेशी मुद्रा बरामद 5️⃣ HC ने निजी स्कूल बसों के

पुलिस अधीक्षक अम्बाला की अभिभावकों से अपील कम आयु के बच्चों को ना दे वाहन

Ambala Media:" 

पुलिस अधीक्षक अम्बाला की अभिभावकों से अपील

कम आयु के बच्चों को ना दे वाहन


पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री अजीत सिंह शेखावत भा0पु0से0 ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने कम आयु के बच्चों को वाहन जैसे एक्टिवा, मोटरसाईकिल व कार इत्यादि सड़क पर चलाने हेतू ना दे। कम आयु के बच्चें पूर्णरूप से परिपक्व नहीं होेते और ना ही उन्हें यातायात के नियमों की जानकारी होती है। यातायात के नियमों की जानकारी ना होने के कारण छोटे बच्चे वाहनों को लापरवाही से चलाते है जिससे वह अपने तथा दूसरों के अमूल्य जीवन में जोखिम में डाल देते है।

पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित आयु होने पर ही अभिभावक अपने बच्चों का लाईसैंस बनवाकर उन्हें वाहन चलाने की अनुमति दें। उन्होंने बतलाया कि यातायात के नियमों की पालना बारे बच्चों को जागरूक करने के लिए पुलिस की पाठशला के माध्यम से स्कुलों में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को जागरूक भी किया जा रहा है।


      पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने वाहन चालक से कहा कि वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करते हुए सीट बैल्ट, जैबरा क्रासिंग, निर्धारित गति, उचित दूरी, लेन ड्राईविंग के नियमों की पालना करें व नशे की हालत में वाहन ना चलाए। दो पहिया वाहन चालक हैल्मेट का प्रयोग करें, अपने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी (एचएसआरपी) की नम्बर प्लेट ही लगाए और यातायात के अन्य नियमों की पालना करते हुए अपने व दूसरों के अमूल्य जीवन को सुरक्षित रखें। यातायात के नियमों की पालना में अम्बालावासी पुलिस का पूर्ण सहयोग करें। यातायात नियमों की पालना करना एक सभ्य नागरिक की पहचान है।

Hot Topics