17 अप्रैल 2026 1️⃣ देश में महिला आरक्षण कानून लागू, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया 2️⃣ बंगाल चुनाव में BJP की ‘टीम 11’ मैदान में 3️⃣ चुनाव के दौरान 417 करोड़ रुपये की जब्ती 4️⃣ हावड़ा से 72 लाख रुपये कैश व विदेशी मुद्रा बरामद 5️⃣ HC ने निजी स्कूल बसों के

मंगलवार, 07 अक्टूबर 2025 के मुख्य समाचार

#Ambala media

अंबाला मीडिया【 खबरें  ही खबरे】

कुलजीत सेठी के साथ

मंगलवार, 07 अक्टूबर 2025 के मुख्य समाचार

🔶 राष्ट्रीय प्रमुख खबरें


1️⃣ सुप्रीम कोर्ट में CJI बी.आर. गवई पर वकील ने फेंका जूता — “सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” का नारा लगाया। मामला मध्यप्रदेश से जुड़ा।

2️⃣ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने CJI गवई से की बात, कहा — “उन पर हुआ हमला पूरे देश के लिए दुखद, ऐसे कृत्य अस्वीकार्य।”

3️⃣ आरोपी वकील राकेश किशोर सस्पेंड — लाइसेंस रद्द, अब देश में कहीं भी वकालत नहीं कर सकेगा।

4️⃣ कांग्रेस की सोनिया गांधी ने घटना की निंदा करते हुए कहा — “यह हमला संविधान पर हमला है।”

---अंबाला मीडिया【 खबरें  ही खबरे】


 अंतरराष्ट्रीय खबरें


5️⃣ इटली में सड़क हादसे में 4 भारतीयों की मौत, सभी 20 से 34 वर्ष की आयु के थे।

6️⃣ फ्रांस में एक महीने में ही प्रधानमंत्री सेबेस्तियन ने इस्तीफा दिया, एक साल में चौथे पीएम का पदत्याग।

7️⃣ पाकिस्तान की रक्षा साजिश — सोमालिया से नया समझौता, तुर्की की मदद से अफ्रीका में बढ़ा रहा प्रभाव।

8️⃣ ट्रंप की चाल में फंसे मुस्लिम देश — गाजा शांति प्रस्ताव पर दो फाड़ हुए।


---अंबाला मीडिया【 खबरें  ही खबरे】


 राज्यों से बड़ी खबरें


9️⃣ बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में — 6 और 11 नवंबर को मतदान, 14 नवंबर को परिणाम।

🔟 जयपुर के SMS अस्पताल में भीषण आग — 8 मरीजों की मौत, जांच कमेटी गठित; मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख मुआवजा।

1️⃣1️⃣ बिहार में 23 लाख महिलाओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने पर कांग्रेस का आरोप।

1️⃣2️⃣ केदारनाथ-हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी, श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ीं।

1️⃣3️⃣ ममता बनर्जी ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 5 लाख मुआवजा और परिजनों को नौकरी देने की घोषणा की।


---अंबाला मीडिया【 खबरें  ही खबरे】


💰 अर्थव्यवस्था और व्यापार


1️⃣4️⃣ सोना–चांदी में रिकॉर्ड तेजी — सोना ₹1,22,000 और चांदी ₹1,52,000 प्रति किलो पार।

1️⃣5️⃣ सर्राफा बाजार में उथल-पुथल — धनतेरस व शादी सीजन से पहले आम लोगों के लिए सोना खरीदना हुआ मुश्किल।

1️⃣6️⃣ रेलवे ने ट्रेनों की लेटलतीफी रोकने के लिए सभी DRM को दिए सख्त निर्देश — अब रियल टाइम निगरानी होगी।


---अंबाला मीडिया【 खबरें  ही खबरे】


 सुरक्षा और अपराध


1️⃣7️⃣ यूपी में 48 घंटे में 20 एनकाउंटर — 'ऑपरेशन लंगड़ा' और 'खल्लास' से बदमाशों में दहशत।

1️⃣8️⃣ दिल्ली पुलिस ने 1 माह में 6.9 टन अवैध पटाखे जब्त किए, 17 लोग गिरफ्तार।

--अंबाला मीडिया【 खबरें  ही खबरे】


🕉️ अन्य समाचार


1️⃣9️⃣ दार्जिलिंग में भूस्खलन से 29 लोगों की मौत, राहत कार्य जारी।

2️⃣0️⃣ NHRC ने जहरीली कफ सिरप से मौत के मामले में राजस्थान, एमपी और यूपी सरकार को भेजा नोटिस।

2️⃣1️⃣ ठंड की दस्तक — दिल्ली-NCR और राजस्थान में देर रात बारिश से तापमान में गिरावट।

 आप सभी का दिन मंगलमय हो!


Hot Topics