Ambala Media:"
महाराजा अग्रसेन जयंती पर समाज के वरिष्ठजनों का होगा सम्मान
अंबाला। अग्रवाल समाज अंबाला शहर द्वारा इस वर्ष महाराजा अग्रसेन जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर समाज ने विशेष रूप से 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के महिला एवं पुरुष अग्रवाल बंधुओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। यह सम्मान समारोह 5 अक्टूबर 2025 (रविवार) को अग्रवाल भवन, सेक्टर-9, अंबाला शहर में आयोजित होगा।
समारोह की शुरुआत सुबह 9:00 बजे दीप प्रज्वलन के साथ होगी। मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी श्री राजन गोयल कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री संदीप गोयल (चार्टर्ड अकाउंटेंट) और डॉ. विकास मित्तल (एल जे आई हॉस्पिटल अंबाला शहर) आमंत्रित किए गए हैं। कार्यक्रम का समापन प्रीतिभोज के साथ दोपहर 2:00 बजे किया जाएगा।
अग्रवाल समाज के अध्यक्ष श्री दविंदर नाथ गुप्ता (हैप्पी) व सरक्षक अरुण गुप्ता ने बताया कि समाज का यह आयोजन न केवल अग्रवाल बंधुओं को जोड़ने का कार्य करेगा, बल्कि युवा पीढ़ी को भी समाज की परंपराओं से जोड़ने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। सचिव श्री विनोद गोयल कैशियर योगेश गोयल और अन्य पदाधिकारियों ने सभी परिवारों से समय पर पहुंचने की अपील की है।
इस आयोजन में महिला विंग की भी विशेष भूमिका रहेगी। श्रीमती रेनू गोयल (अध्यक्ष), श्रीमती रेनूका गर्ग (सचिव) और श्रीमती प्रमिला अग्रवाल (कैशियर) ने मिलकर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संभाली है।
आयोजन समिति ने बताया कि पंजीकरण काउंटर पर सभी उपस्थित सदस्यों को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया जाएगा। अग्रवाल समाज ने इसे ऐतिहासिक अवसर बताते हुए इसे समाज की एकता और सम्मान की पहचान बताया है।
इस मीटिंग में इस मीटिंग में सरक्षक रमन गुप्ता कमल सिंगला राकेश सैयदा अतुल अग्रवाल कमल गुप्ता जी उपस्थित थे