17 अप्रैल 2026 1️⃣ देश में महिला आरक्षण कानून लागू, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया 2️⃣ बंगाल चुनाव में BJP की ‘टीम 11’ मैदान में 3️⃣ चुनाव के दौरान 417 करोड़ रुपये की जब्ती 4️⃣ हावड़ा से 72 लाख रुपये कैश व विदेशी मुद्रा बरामद 5️⃣ HC ने निजी स्कूल बसों के

रोटरी अंबाला डायमंड ने स्कूली बच्चियों में स्वच्छता जागरूकता के लिए की पहल

Ambala Media:"
रोटरी अंबाला डायमंड ने स्कूली बच्चियों में स्वच्छता जागरूकता के लिए की पहल
Ambala Media
अंबाला।
रोटरी क्लब अंबाला डायमंड ने क्लब प्रधान राजीव मल्होत्रा की अध्यक्षता में के.पी.ए. स्कूल, अंबाला शहर में स्कूली लड़कियों के बीच स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता के महत्व और इससे जुड़ी सामाजिक वर्जनाओं को तोड़ने के लिए शिक्षित किया गया।

स्कूल की प्रिंसिपल रेखा गोयल भागी ने बच्चियों को इस विषय पर खुलकर बात करने और आत्मविश्वास के साथ अपने स्वास्थ्य का प्रबंधन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के तहत सैनिटरी नैपकिन भी वितरित किए गए, जिन्हें क्लब के वरिष्ठ सदस्य अजिन्दर पाल और क्लब प्रधान राजीव मल्होत्रा ने स्पॉन्सर किया।

क्लब प्रोजेक्ट चेयरमैन अजिन्दर पाल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य युवा लड़कियों के कल्याण, शिक्षा और भविष्य पर सकारात्मक व स्थायी प्रभाव डालना है।

इस अवसर पर शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने वाले चुनिंदा शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

क्लब सदस्य जे.जे. सिंह ने उपस्थित सभी सदस्यों—ललित अरोरा, राकेश भंडारी, रिपन शर्मा, आनंद मुतेरेजा, कलवलजीत सिंह, परविंदर भाटिया—का छात्रों को प्रोत्साहित करने हेतु गरिमामयी उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया।

Hot Topics