Ambala Media:"
पेंशनरों को कोरोना काल का रोका गया 18 माह का डीए किया जाए जारी
एक्स पुलिस ऑफिसर्स सोशल वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक मीटिंग संपन्न
Ambala Media
अंबाला 28 मार्च :
एक्स पुलिस ऑफिसर्स सोशल वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक आज 28 मार्च 2026 को प्रधान अश्विनी कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने पेंशनरों से जुड़ी लंबित मांगों को लेकर सरकार के प्रति गहरी चिंता व्यक्त करते हुए उन्हें शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई।
सदस्यों ने प्रमुख रूप से कोरोना काल के दौरान रोके गए 18 माह के डीए (महंगाई भत्ता) को तुरंत जारी करने की मांग की। इसके साथ ही पेंशन की कंप्यूट राशि की कटौती अवधि को 15 वर्ष के स्थान पर घटाकर 10 वर्ष 8 माह करने पर जोर दिया गया।
बैठक में यह भी प्रस्ताव रखा गया कि सभी पेंशनरों एवं उनके आश्रितों को सभी प्रकार की बीमारियों के उपचार के लिए कैशलेस सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। वहीं, मौजूदा मेडिकल भत्ते को 1000 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग भी की गई।
सदस्यों ने आयु के आधार पर पेंशन में बढ़ोतरी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि 65, 70, 75 और 80 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर क्रमशः 5%, 10%, 15% और 20% की वृद्धि की जाए, जैसा कि पंजाब और हिमाचल प्रदेश में पहले से लागू है।
इस अवसर पर फूल कुमार (सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक), वीरेंद्र कुमार, विजय कुमार मेहता (सेवानिवृत्त डीएसपी), गुलजार सिंह, विनोद कुमार, दर्शन कुमार राणा, धीर सिंह, तरसेम लाल, बलविंदर सिंह (सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर), राजपाल सिंह (जनरल सेक्रेटरी), वेद प्रकाश, अशोक कुमार, बलदेव कृष्ण, बलदेव सिंह, रामचंद्र सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।