Ambala Media:"
भाई रणजीत सिंह डढरियां वाले का अम्बाला आगमन, इंजीनियर बलबीर सिंह के निवास पर हुआ भव्य स्वागत
Ambala Media
अंबाला।
गुरुद्वारा परमेश्वर द्वार से भाई रणजीत सिंह डढरियां वाले अम्बाला शहर के सेक्टर-7 स्थित सुपर ग्रुप ऑफ कम्पनीज़ के सीईओ इंजीनियर सरदार बलबीर सिंह के निवास पर पहुंचे, जहाँ उनके परिवार की ओर से उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धा और सम्मान के साथ भाई रणजीत सिंह डढरियां वाले का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस मौके पर सरदार कुलवंत सिंह वालिया, पिंका भाटिया, जतिन्दरपाल सिंह लक्की, जसदीप सिंह बेदी सहित अनेक प्रमुख लोग उपस्थित रहे।