Ambala Media:"
अम्बाला क्लब में 28 दिसंबर को सजेगी “इक हसीन शाम”, ‘गाता रहे मेरा दिल’ के 3 वर्ष पूरे होने पर संगीत संध्या
Ambala Media
अम्बाला शहर के मॉडल टाउन स्थित अम्बाला क्लब में रविवार, 28 दिसंबर 2025 को दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक संगीत प्रेमियों के लिए विशेष कार्यक्रम “इक हसीन शाम” का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन लोकप्रिय म्यूजिकल ग्रुप “गाता रहे मेरा दिल” के सफलतम तीन वर्षों की उपलब्धि के उपलक्ष्य में रखा गया है। कार्यक्रम का आयोजन गुदगुदी जंक्शन समूह, अम्बाला द्वारा किया जा रहा है, जबकि संयोजन गुदगुदी जंक्शन समूह, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) का रहेगा।
कार्यक्रम में हिंदी सिनेमा के सदाबहार गीतों की प्रस्तुति होगी, जो दर्शकों को संगीत के स्वर्णिम दौर की याद दिलाएगी। आयोजन के मुख्य आकर्षण के रूप में जूनियर धर्मेंद्र (सागर शर्मा), बॉलीवुड कलाकार, मुंबई से शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुरेंद्र सहगल, प्रधान, कला मंच अम्बाला होंगे।
आयोजकों के अनुसार यह संगीत संध्या सभी आयु वर्ग के श्रोताओं के लिए मनोरंजक और यादगार होगी। संगीत प्रेमियों से कार्यक्रम में सादर उपस्थित होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की गई है।