Ambala Media:"
पंजाबी बिरादरी विकास सभा ने परिवारों सहित धूमधाम से मनाया दीपावली मेला
अंबाला, 16 अक्टूबर (अंबाला मीडिया)
अंबाला शहर के मॉडल टाउन स्थित अंबाला क्लब में पंजाबी बिरादरी विकास सभा (रजि.) की ओर से दीपावली मेला बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभा के प्रधान एडवोकेट संदीप सचदेवा अपनी धर्मपत्नी एवं अंबाला की मेयर श्रीमती शैलजा संदीप सचदेवा के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ लक्ष्मी पूजन के साथ किया गया, जिसके बाद सभा के सदस्य परिवारों के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों के नृत्य और प्रस्तुतियों ने पूरे समारोह को आनंदमय बना दिया।
इस दीपावली मेले के सफल आयोजन में सभा के प्रमुख कार्यकारिणी सदस्य सनी आनंद, गुलशन भाटिया, राजीव मदान, संजय चोपड़ा, सुमित बजाज, अरविंद सिकरी, सतीश कालरा, विक्रम आनंद और अरुण मेहंदीरता का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम में परिवारों के मनोरंजन के लिए कपल गेम्स, तंबोला, स्वादिष्ट भोजन और रंग-बिरंगी आतिशबाजी की भी विशेष व्यवस्था की गई। पूरे कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने परिवार सहित भाग लेकर दीपोत्सव को यादगार बना दिया।
सभा के प्रधान एडवोकेट संदीप सचदेवा ने कहा कि दीपावली हमारे सनातन हिंदू धर्म का सबसे प्रमुख पर्व है, जो एकता, सद्भाव और समृद्धि का प्रतीक है। पंजाबी बिरादरी विकास सभा हमारे परिवार का ही एक बड़ा रूप है, जहां हम सब एक-दूसरे के सुख-दुख के सहभागी हैं।
अंबाला की मेयर श्रीमती शैलजा संदीप सचदेवा ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्यौहार केवल दीप जलाने का नहीं, बल्कि प्रेम और दान का भी प्रतीक है। उन्होंने समाज से भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर समाज को सशक्त बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नरेश छाबड़ा, सुरेंद्र पाल कुमार, बिन्नी सचदेवा, सौरभ सतीजा, मुकेश चोपड़ा, दीपक रेजा, रवि सुरेश अरोड़ा, दीपक बत्रा, रोहित सभरवाल, अश्विनी अरोड़ा, विनोद खनिज, राजेश बत्रा, संदीप बलिया, दीपक सोनू ओबेरॉय, सतीश भूटानी, सतीश कालड़ा, विजय सचदेवा सहित बड़ी संख्या में बिरादरी के सदस्य परिवार सहित उपस्थित रहे।
— अंबाला मीडिया【ख़बरे ही ख़बरे】